BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 4:27 pm
BIG NEWS : सोयाबीन सहित अन्य फसलें चौपट हो गई, अब क्यों मौन है शिवराज, किसानों की पीड़ा बयां कर उमरावसिंह गुर्जर ने की मांग, नीमच जिले को सुखाग्रस्त घोषित किया जाये, खुद को किसान पुत्र कहने वाले शिवराज तत्काल दें मुआवजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वर्षा के कारण मालवा के किसान खून के आंसू रो रहे हैं। सोयाबीन सहित अन्य फसलें सुख गई है। भाजपा की सरकार और खुद को किसान पुत्र कहने वाले शिवराजसिंह चौहान को अब किसानों की पीड़ा नहीं दिखाई दे रही। 
इस आशय का बयान जारी कर किसान नेता एवं कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कामेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि बारिश की खेंच से सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों का जीवन बचाने जितना पानी कुओं में भी नहीं भरा है। खून पसीने की कमाई और कठोर परिश्रम से किसान ने खेत मे खुद को झोंक दिया। लेकिन किसानों के सपने पृकृति ने फिर इस बार ध्वस्त कर दिए। पानी की कमी के कारण अगली फसल की भी उम्मीद कमजोर होने लगी है। 
उमरावसिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सर्वहारा वर्ग के मसीहा बनते नहीं थकते। आये दिन घोषणाओं का अंबार लगा रहे हैं। लेकिन शिवराजसिंह को किसानों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा। शिवराज सिंह को तत्काल किसानों को मुआवजा राशि देना चाहिए ओर नीमच जिले को सुखाग्रस्त घोषित करना चाहिए ,यही नहीं जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया है उनको राहत देने के लिए तत्काल बीमा कंपनियों को निर्देशित कर फसल बीमा का भुगतान करवाया जाए। 
उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों और सर्ववर्ग के हित की आवाज कमलनाथ 1 सितम्बर को नीमच आ रहे हैं। वे सुबह 11.30 बजे शहर की जनता का अभिवादन करते हुए दशहरा मैदान पर आम जनता से रूबरू होंगे और इस मंच से किसानों के लिए संघर्ष का शंखनाद करेंगे। उमरावसिंह गुर्जर ने अपील की कि इस निर्णायक लड़ाई में शामिल होकर कमलनाथ के हाथ मजबूत करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE