नीमच। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री व जिला कार्य समिति सदस्य मोहम्मद शकील कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देना अपने वोट को जाया करने के समान है। कांग्रेस शासन काल में जनता को वो सुविधा कभी नहीं मिली जो भाजपा सरकार के शासन में गरीब झुग्गी वासियों, पिछड़ा वर्ग व अन्य सभी वर्गों के लोगों को मिल रही है। भाजपा शासित केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दसवे वर्ष में प्रवेश करते हुए कई सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम मुस्लिम समाज को देकर समान हक व अधिकार दिया है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना का लाभ मुस्लिम समाज को समान एवं भरपूर मात्रा में प्राप्त हो रहा है। इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कन्यादान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना जैसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी बराबर मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुस्लिम समाज को सबसे बड़ी सौगात के रूप में सर्व वर्ग हारा हितैषी गण योजना के तहत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्लिम समाज को पवित्र हज यात्रा के लिए भोपाल में हज हाउस का निर्माण कराया जो भी भाजपा शासन काल में हुआ। यह भी मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़ी सौगात है। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस शासन काल में भारत के कई प्रधानमंत्री जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर सरदार मनमोहन सिंह तक को मुस्लिम समाज ने अपना भरपूर योगदान दिया और भारत के मुस्लिम समाज के वोटो से कांग्रेस ने सत्ता में खूब मलाई चाटी। कांग्रेस ने मुसलमानों को बरगलाकर समाज का तुष्टिकरण करने का काम करते हुए भाजपा का डर बतलाकर मुस्लिम वोटो को हासिल किया। परंतु मुस्लिम वर्ग को सामान्य शिक्षा सेवा व रोजगार जैसे अहम बिंदु से दूर रख कर अपने वोट बैंक बना कर रखा। कांग्रेस देश में आज तक मुस्लिम समाज का दोहन करती चली आई है।
इसलिए आगामी चुनाव को समाज व देशहित में ध्यान में रखकर कांग्रेस को वोट देना अपने वोट को जाया करने के समान होगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री, जिला कार्य समिति सदस्य मोहम्मद शकील कुरैशी ने मुस्लिम समाज जन से कांग्रेस को वोटिंग ना करने और अपने व देशहित के लिए भाजपा को वोट कर फिर से एक अच्छी सरकार बनाने की अपील की है।