BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 8:01 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में पूर्व सीएम कमलनाथ का विशाल रोड़ शौ कल, दशहरा मैदान में करेंगे बडी जनसभा को संबोधित, कार्यकर्ताओं में उत्साह, नीमच शहर हुआ कांग्रेसमय, जगह-जगह होगा ऐतिहासिक स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे नीमच हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां  पास में स्थित नये रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे लगभग 11 बजे तक नीमच पहुंचेंगे जहां से वे रोड़ शौ करते हुए दशहरा मैदान पहुुचेंगे जहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया व जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ वायुयान द्वारा प्रातः 10.15 के लगभग नीमच हवाई पट्टी पर उतरेंगे। हवाई पट्टी के पास ही स्थित नये रेस्ट हाउस पर प्रातः 10.30 बजे के लगभग जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात वे 11 बजे के लगभग प्रायवेट बस स्टेंड पहुंचेंगे जहां से उनका रोङ शो प्रारंभ होगा। यह रोड़ शौ फव्वारा चोक होता हुआ, टैगोर मार्ग,  कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन के सामने होते हुए टाउन हॉल पहुंचेगा। टाउन हाल में मंडलम व सेक्टर की बैठक लेंगे उसके पश्चात दशहरा मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। 

रोड़ शौ के दौरान पूर्व सीएम का कमलनाथ आमजन का अभिवांदन स्वीकार करेंगे इस अवसर पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत होगा। नीमच, जावद व मनासा के हजारों नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पलक पावड़े बिछाकर जोरदार स्वागत किया जायेगा। नीमच शहर कॉंग्रेसमय माहौल में रमा हुआ नजर आ रहा है। तिरंगे के आगोश में नीमच शहर रमा हुआ नजर आ रहा है। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है वही आमजन में भी कमलनाथ के नीमच आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE