नीमच। कमलनाथ के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जान सैलाब उमड़ पड़ा। नीमच जिले की तीनो विधानसभा से हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नीमच पहुंचे हैं। वहीं विधानसभा के भावी उम्मीदवारों ने भी अपने समर्थकों के साथ कमलनाथ का भव्य स्वागत किया। यह रोड़ शौ फव्वारा चोक होता हुआ टैगोर मार्ग, कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने से होते हुए टाउन हॉल पहुंचा।
टाउन हाल में कमलनाथ मंडलम व सेक्टर की बैठक ले रहे हैं। कमलनाथ नीमच जिले की तीनो विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्षों से चुनावी चर्चा कर रहे हैं। साथ ही इन पदाधिकारियों से राय मशवरा भी ले रहे हैं। इस दौरान टाउन हॉल पदाधिकारियों से खचाखच भरा हुआ हैं। इसके बाद कमलनाथ दशहरा मैदान में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेंगे।