नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ टाउन हॉल में मंडलम और सेक्टर के प्रभारियों की बैठक लेने के बाद सभा स्थल दशहरा मैदान पहुंचे। मंच पर पहुँचते ही कमलनाथ का जिले वरिष्ठ नेताओं ने भेव स्वागत किया।
मंच पर कमलनाथ के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, एमपी के कांग्रेस सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, राजस्थान सरकार में मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, एआईसीसी प्रतिनिधि उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, मधु बंसल, हरीश दुआ, सत्यनारायण पाटीदार, राजकुमार अहीर, समंदर पटेल, मंगेश संघई, इन्दरमल पामेचा, श्यामलाल जोकचंद, परशुराम सिसोदिया सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित हैं।