नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नीमच में विशाल आमसभा को संबोधित करने एवं मंडलम अध्यक्ष सेक्टर प्रमुखों की बैठक लेनें पधारे। इस दौरान एयरपोर्ट से आमसभा स्थल तक ऐतिहासिक रोड़ शो में आत्मीय स्वागत करने के दौरान कमलनाथ ने खुद स्वागत मंच से कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मनासा महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोना शर्मा को आवाज लगाकर बुलाया तो मोना शर्मा ने कमलनाथ को भगवा पगड़ी और भगवा ध्वज के साथ फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
मोना शर्मा के नेतृत्व में मनासा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं आमसभा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी। कमलनाथ का आत्मीय स्वागत के दौरान उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने जय जय कमलनाथ के जयकारों से स्वागत परिसर को गुंजायमान कर दिया।