नीमच। आम आदमी पार्टी के नीमच जिला उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस-बीजेपी अपने हित और वोट के चक्कर में किसानों को भूल गई। जबकि 23 तारीख तक अकाल की घोषणा होने थी। हमारे यहां सामान्य से भी कम वर्षा हुई हैं। अभी तक कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं द्वारा इस विषय में बात करना भी उचित नहीं समझा। बीजेपी लाडली बहन में उलझ गई और कांग्रेस उसकी कॉपी कर फॉर्म भराने में उलझ गई। जबकि दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की योजना चोरी कर अपने-अपने राज्यों में लागू कर रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा 27 तारीख से लगातार गांव-गांव जाकर अकाल घोषणा करवाने के लिए आम लोगों को जागरूक कर रही हैं।
गुर्जर ने कहा कि अल्प वर्षा होने के कारण अकाल घोषित करवाने व 3 साल का फसल बीमा मुआवजा जो किसानों का बकाया चल रहा है उसकी मांग, गेहूं, रायडा, चना, सोयाबीन, फसलों के बोनस भावांतर एवं खराब हुई फसलों को लेकर अनावरी करवाने फसल बीमा मुआवजा की मांग को लेकर कल सुबह 11 बजे सभी किसान कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। जहां पर एक दिवसीय धरना आंदोलन कर पूरे जिले के सभी किसान अपने लिए अपनी 50 से 80 प्रतिशत फसल खराब होने पर अकाल घोषणा करवाने के लिये पहुंचे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपने साथ दो साथियों को साथ लेकर आए और इस आंदोलन को सफल बनाएं।