BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 11:44 am
KHABAR : मैं हूं प्रकृति रक्षक अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक स्व राजेश यादव की जयंती पर हुआ वृक्षारोपण, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

गरोठ। गरोठ-भानपुरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेश यादव की जयंती पर उनके समर्थकों, मित्रों और जनता द्वारा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। सुबह से ही विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में लोग वृक्षारोपण के लिए जुट गए। बच्चे, नौजवान, वरिष्ठ सभी ने वृक्षारोपण में अपनी रुचि दिखाई और अपने लाड़ले विधायक को याद किया। 
स्व यादव के पूत्र विनीत यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर मनुप्रिया यादव ने सुबह से ही विधान सभा क्षेत्र में दौरा कर कार्यकता के साथ पौधा रोपण किया। कार्यकर्ता और यादव समर्थको ने जगह-जगह स्वर्गीय यादव के पूत्र और पूत्रवधु का जोरदार स्वागत किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं व जनता ने बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण में सहयोग किया। पूर्व विधायक राजेश यादव का प्रकृति के प्रति प्रेम था, इसी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैं हूं प्रकृति रक्षक अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन संपूर्ण विधानसभा में ज़ोरो-शोरो से किया जाता है। क्षेत्र में आज भी पूर्व विधायक के चाहने वालो की कमी नहीं है। आज भी राजेश यादव अपने चाहने वालों के दिलों में बसे हुए हैं। इसी कारण क्षेत्रवासियों ने अपने जनप्रिय नेता की स्मृति में पौधारोपण का कार्य किया एवं अपने प्रिय नेता को सच्ची श्रद्धांजली दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE