BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 6:10 pm
NEWS : महिला को निर्वस्त्र कर घूमाने की घटना के विरोध में भाजपा ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत में एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके घूमाने की घटना को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमानवीय बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। भाजपा चितौड़गढ द्वारा राजस्थान को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के विरुद्ध कलेक्ट्रेट चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया। 
भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध ने इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने की ज़िम्मेदारी स्वयं कांग्रेस सरकार की है। मुख्यमंत्री की आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत और चीखे कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देतीं? 
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के ख़िलाफ़ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। महिलाओ के खिलाफ दुष्कर्म की घटनाएं सबसे अधिक में हो रही है। राजस्थान के लोग राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे। 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज पारीक नगर उपाध्यक्ष गोपाल नीलमणी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, विमला शर्मा, आईं टी संयोजक राजन माली, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, राजेश मोची, प्रदीप बोहरा, गोपाल जाजू, हरीश गुरुनानी, भरत जागेटिया, सिम्पल वैष्णव, सुनीता अग्रवाल, सुनीता शर्मा, मंजू नाहटा, संध्या यागनिक, गायत्री राव आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE