BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 7:16 pm
NEWS : ग्राम पंचायत गिलुण्ड में एक करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण, क्षेत्र के 50 लोगों ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । ग्राम पंचायत गिलुण्ड में एक करोड़ से अधिक राशि के विधायक व अन्य मद से निर्मित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने किये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पांच वर्षो में प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की पराजय तय है, इसे देखकर कांग्रेस पार्टी के नेताओ में भारी घबराहट है।
विधायक आक्या ने बताया कि ग्राम पंचायत गिलुण्ड में डीएमएफटी में 12 लाख की लागत से विद्यालयो में विकास कार्य कराये गये। गौरवपथ में 50 लाख रूपये की लागत से सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराये गये। ग्राम पंचायत गिलुण्ड क्षैत्र के ग्राम गिलुण्ड, माताजी की ओरड़ी, मीणो की झोपड़िया, भाटियो का खेड़ा में विभिन्न विकास कार्यो के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 9 सामुदायिक भवन, 15 लाख की लागत के 6 सड़क निर्माण कार्य, 20 लाख रूपये की लागत के 11 पेयजल कार्यो व अन्य विकास कार्यो सहित कुल एक करोड़ की राशि के कार्यो के उद्घाटन किये गये। लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, विशिष्ट अतिथि बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीणसिंह राठौड, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी भंवरलाल डांगी, पूर्व सरपंच निर्भयसिंह भाटी, शक्तिकेंद्र संयोजक शांतिलाल काटका थे। इस अवसर पर भाजपा की नितियो व कार्यो से प्रभावित होकर गिलुण्ड क्षैत्र के 50 से अधिक लोगो ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक आक्या ने सभी का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।  
इस अवसर पर पूर्व सरपंच हेमराज भोई, कालु जायसवाल, श्रवण शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष किशन डांगी, शांतिलाल डांगी, अशोक जैन, राजमल सुथार, रामप्रसाद रेगर, रतन भील, गोपाल भोई, रोहित सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र डांगी, बुथ अध्यक्ष बीजू मूंदड़ा, पप्पु मीणा, देवीलाल धनगर, मुकेश डांगी, देवीलाल धाकड़, रमेश जटिया, राजकुमार रेगर, शांतिलाल रेगर, मुकेश जाट, मुकेश भोई, पुष्कर भोई, लक्ष्मण भोई, नारायण भोई, कन्हैयालाल डांगी, प्रकाश डांगी, लक्ष्मण लौहार, मुकेश सेन, गणपत सिंह, लोकेश तेली, सत्यनारायण तेली, मदन भील, रतन डंगीरा, उदयराम डंगीरा, शांतिलाल तम्बोली, लाला सालवी, कालुराम, पप्पुलाल टेलर, मुकेश भेण्ड, बिटटु टेलर, डाडम मीणा, नारायण गाडरी, पप्पू डांगी, शांति लाल मनाणा, प्रकाश प्रजापत, मांगी लाल बातडा, सत्यनारायण भोई, बाबु लाल खटीक, नारायण लाल खटीक, मेवा लाल खटीक, पुष्कर तेली, पप्पु धाकड़, भेरूशंकर बारेठ, प्रदीप कुमार राव, विष्णु दास, प्रेमशंकर शर्मा, मुकेश वैष्णव, कुकालाल डंागी, आदित्यवीरसिंह, ज्ञानेश्वर पुरी, बाबुलाल गुर्जर, रामेश्वरलाल धाकड़, सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE