डेस्क। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर आज एक अहम बैठक चल रही हैं। बैठक में प्रदेश के सभी जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा से दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में मांगे हैं। वहीं कमलनाथ से भी सभी 230 सीटों के नाम लिए गए हैं। कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। नीमच जिले से भी प्रभारी नूरी खान और जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया भोपाल में हो रही बैठक में शामिल है।
पीसीसी कार्यालय में जारी इस बैठक में मप्र के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह, कमलनाथ सहित प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता शामिल हैं। बैठक में 63 जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा से दावेदारों के नाम मांगे हैं। साथ ही कमलनाथ से भी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। क्योंकि कमलनाथ चुनाव समिति के अध्यक्ष भी हैं। प्रदेश कार्यालय बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन और प्रदेश प्रभारी प्रत्येक सीट से एक और दो नाम तय कर स्क्रीनिंग कमेटी में रखे जाएंगे। इनमें से सिंगल नाम तय कर दिल्ली भेजेंगे और अंतिम सूची संभवतः 10 सितम्बर तक जारी कर दी जाएगी।
वहीं दावेदारी के लिए एआईसीसी और पीसीसी द्वारा कराया गया सर्वे भी बड़ा अहम रोल निभाएगा। एआईसीसी ने प्रदेश में 2 और पीसीसी ने प्रदेश में एक सर्वे कराया हैं। 103 विधानसभा सीटों में लगातार हार रही 66 सीटों को भी शामिल किया गया हैं। इन सीटों पर जल्द घोषणा होने से उम्मीदवारों को लम्बा समय भी मिल जाएगा। अधिक समय होने से प्रत्याशी पूरी विधानसभा में प्रचार के लिए जा सकता हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन 103 विधानसभा सीटों में नीमच-मंदसौर जिला भी शामिल हैं।