चित्तौड़गढ़। भाजपा उदयपुर संभाग के सह प्रभारी मिथिलेश गौतम ने चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला कार्यालय पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक मंडल से 21 सदस्यीय फोटोयुक्त बूथ समिति और प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की सूची के बारे में मंडल अध्यक्षों से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ पर निरंतर संपर्क कर सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी सक्रिय रहें।
गौतम ने हाल ही में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के नवमतदाताओं के लिए आयोजित नवमतदाता संगम कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी के इस सफल नवाचार को प्रदेश और देश के अन्य स्थानों पर लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम से युवाओं में भाजपा के प्रति उत्साह का संचार हुआ है और ये राष्ट्र के नवनिर्माण में गंभीरता और ताकत का शुभ संकेत है। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम ने उदयपुर संभाग में रविवार को बेणेश्वर धाम से शुरू हो रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के 9 सितंबर को चित्तौड़गढ़ जिले में प्रवेश करने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर यात्रा के रूट पर अधिकाधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करने का आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल दी गई जिम्मेदारियों को योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से निभाते हुए जिले की समस्याओं को प्रभावी ढंग से जनता के समक्ष रखते हुए उन्हें परिवर्तन संकल्प यात्रा से जोड़ना है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने किया।
बैठक में प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव, विधानसभा प्रभारी संजय धाकड़, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, रोहिताश्व जाट, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, बालकिशन भोई, गोपाल गवारिया, पूरण राणा, कैलाश जाट, जीवन चौधरी सम्मिलित रहे।