नीमच। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव तथा ज्ञानोदय विश्विद्यालय के पूर्व एनएसयूआई छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना।
वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि गत दिनों से उनके क्षेत्र में निरंतर तोर पर बिजली की कटौती हो रही है तथा उनके पास इससे जुड़े कई लोगो के फोन भी आये है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में अब बिजली की कमी आने के कारण आपूर्ति को रोकने हेतु लोड शेडिंग एवं मेन्टेनेन्स का नाम देकर असमय बिजली काटी जा रही तथा भोली भाली मासुम जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।
वर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि बिजली खपत के चलते किसान फसल एवं खेती से, महिला घरेलु कार्य से, विद्यार्थी पढ़ाई से, व्यापारी कार्य से, व्यक्ति तथा बच्चे आराम से, आदि अनेको लोग अनेक समस्याओ से बिजली कटौती के चलते दुखी है तथा मौलिक अधिकारों से परे है। एक तरफ सरकार हर घर बिजली योजना का एलान करती है तथा दूसरी और बिजली कटौती में सबसे आगे है।
उक्त जानकारी देते युवा नेता कुलदीप ने अपने मार्गदर्शक राहुल गांधी एवं जावद के नेता राजकुमार अहीर के नक़्शे कदम पर चलते हुए बताया कि उन्हे अगर इस समस्या का सुधार करने हेतु अगर उन्हे अपने छात्र एवं युवा साथियो के साथ जनता के हित में सडक पर आना पड़ा या धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा तो जरूर वे आगे आएंगे।