नीमच। मध्य प्रदेश के लाल माटी नीमच नगर से भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। पिछले वर्षों में किये अनेक विकास कार्यों की शुरुआत जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से प्रदेश के समस्त सम्माननीय जनमानस के बीच जाकर बताकर किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप छाजेड़ ने बताया कि यह वही प्रदेश है जिसको बीमार प्रदेश के नाम से उपाधि दी जाती थी जब से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, मेघावी छात्रों के लिए स्कूटी योजना, लैपटॉप वितरण, ग्रामीण बच्चों को साइकिल, और वर्तमान में लाडली बहना के रूप में प्रत्येक प्रदेश की बहन के लिए जो चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है वह अकल्पनीय है। इसी के साथ प्रदेश के अन्नदाता किसानों के लिए बिजली माफी, कर्ज माफ, फसल बीमा के साथ गरीब, मजदूर, व्यापारी सभी के लिए जनहित जेसी योजनाओं के माध्यम से कार्य करते हुए गरीब जन के लिए संपूर्ण प्रदेश में 5 रूपए में भरपेट भोजन की योजना भी अभी लागू की गई है, और गरीबों को भूमि के पट्टे वितरण का कार्यक्रम भी बना है। गांधी सागर बांध से संपूर्ण मंदसौर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पेयजल योजना के माध्यम से कार्य की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले वर्षों में प्रत्येक गांव में गांधी सागर बांध का पानी पहुंचेगा। संपूर्ण जिले में बनाए गए तालाब और डैम के निर्माण के चलते जो क्षेत्र कभी सूखे की स्थिति से गुजरा था आज हरित क्रांति की ओर कदम बढ़ा चुका है। इसी के साथ पायलट प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जिले के अनेक बच्चों को पायलट बनने का प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है। ऐसी अनेक योजनाओं के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक जन नीमच जिले की सम्माननीय जनता से आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं।
भाजपा नेता शिव महेश्वरी, दिलीप छाजेड़, प्रवीण शर्मा, रमेश जायसवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, जयंत विश्व, जेएस संगत, बाबू तूफान, पूर्व पार्षद गजेंद्र चावला, सीताराम ग्वाला, शैलेंद्र गर्ग, ममता कान्हा सोनी, पार्षद अरुण प्रजापति, किरण शर्मा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, अमृत नागदा, पहलवान कमल शर्मा, ओमप्रकाश सचदेवा, जीतू तलरेजा, ओम काबरा, बाबू भागचंद अहीर, सुरेश सैनी, रमेश माली, डॉक्टर रामेश्वर नागदा, गोपाल सुथार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा आने वाले वरिष्ठ नेतागणों का नागरिक फर्नीचर चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। समस्त शहर की शानदार जनता से विनम्र निवेदन है कि देश और प्रदेश के लाडले नेताओं का भव्य स्वागत करने हेतु पधारे।