BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 11:08 am
BIG NEWS : उमराव सिंह ने अल्पवर्षा से ख़राब हुई फसलों का लिया जायजा, मुख्यमंत्री किसानों को तत्काल दे मुआवजा, जल्द फैसला नहीं, तो होगा आंदोलन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंचल में औसत से भी कम वर्षा होने के कारण सोयाबीन सहित खरीफ़ की अधिकांश फसलें बर्बाद हो गई हैं। एक तरफ बारिश की बेरुखी और दूसरी तरफ बिजली की आंखमिचौली ने किसानों को खून के आंसू रोने को मजबूर कर दिया है। खराब फसलों का जायजा लेने रविवार किसान नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कामेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर खेतों पर पहुंचे। 
गुर्जर ने विभिन्न गांवों में खेतों में खड़ी फसलों और हालात का जायजा लेने के साथ ही किसानों की पीड़ा भी सुनी। ज्यादातर सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी है। इसके अलावा मक्का, उड़द, मूंगफली सहित अन्य खरीफ फसलें भी अल्प वर्षा के कारण पनप नहीं पा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार तो सोयाबीन सहित अन्य फसलों की लागत भी मिलना मुश्किल है, जबकि कुओं में पर्याप्त पानी के अभाव में अगली फसल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 
इस संबंध में किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विकास यात्राएं और जनआशीर्वाद यात्राओं के नाम पर जितनी राशि खर्च कर रहे हैं उससे बेहतर होगा कि संकट की घड़ी में वे किसानों की सुध लें और बिना सर्वे करवाए तत्काल किसानों को मुआवजा या राहत दे। यदि जल्द इस बारे में प्रदेश की सरकार किसान हित में निर्णय नहीं लेती है तो किसानों के हक में  व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE