चित्तौडगढ । राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बर्बाद करने का काम किया है। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा राजस्थान की बेणेश्वर धाम में परिवर्तन संकल्प यात्रा के प्रारंभ होने के मौके पर आयोजित विशाल आमसभा के दौरान कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि बेणेश्वर में आयोजित इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की बदहाली के कारण आज सब परेशान है। सरकार पूरी तरह विफल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने इस अवसर पर कहा कि इस सरकार ने अत्याचार की पराकाष्ठा की है। आज कोई भी वर्ग सुरक्षित नही है। सभा को अन्य मंचासीन भी अतिथियो ने भी संबोधित किया।
चित्तौडगढ जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, पूर्व विधायक और भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक, रतन गाडरी, परिवर्तन संकल्प यात्रा जिला संयोजक रघु शर्मा, हर्ष वर्धन सिंह रूद, जिला मंत्री शिवलाल धाकड देवी सिंह राणावत, देवी लाल जाट, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, संजय वैष्णव, शंकर कुमावत, राजेन्द्र सिंह, सी पी नामधराणी, प्रदीप लड्ढा, लाभ चंद धाकड, राजकुमार सुखवाल कन्नौज, जयदीप बिल्लू, राजू अग्रवाल, रतन लाल कांटी आदि उपस्थित थे।