BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, महाराज पर जयवर्धन सिंह ने साधा निशाना, पढ़े खबर  

Share On:-

नरसिंहगढ़। विधानसभा क्षेत्र के कुरावर नगर में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह सहित जिले के आला पदाधिकारी मौजूद रहे। 
जयवर्धन सिंह ने भरे मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि नरसिंहगढ़ में महाराज भाजपा अलग और नाराज भाजपा अलग, अब टिकिट किसको मिले वो देखना होगा। वहीं मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था और हम आपसे वादा करते हैं कि हमारी सरकार बनते ही फिर से 2 लाख तक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 
वहीं पटवारी घोटाले को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं से नौकरी के नाम पर 15-15 लाख रुपए लिए जाते है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा करते है मगर अभी तक उस वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने लाडली बहना योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के ठीक 9 महीने पहले लाडली बहना योजना चालू की गई। जिससे आम जनता को गुमराह किया जा सके। यह सरकार वोटो की नहीं नोटों की सरकार है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है। अब प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं।  आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। जयवर्धन सिंह ने दावा किया सिर्फ 3 महीने और मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं और नरसिंहगढ़ विधानसभा में जिसको भी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी उसे प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताने का संकल्प दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE