भोपाल। मप्र चुनाव में 230 सीटों पर टिकटों की स्क्रीनिंग के लिए भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी का 32 दिन बाद विस्तार किया गया। क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों को साधते हुए तीन बड़े नेताओं को जगह मिली है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रहे सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं।
समिति में अब चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह समेत 12 सदस्य हो गए हैं जो टिकटों के लिए जिला अध्यक्ष और प्रभारियों से पैनल लिए गए हैं जिनमें से सिंगल नाम तय किए जाने के लिए 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है जिसमें शामिल होंगे।