नीमच। जिले के ग्रामीण अंचल की पृष्ठभूमि से भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा लोकतंत्र रक्षक शिवनारायण नागदा ने जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंच पर पहुंचकर गदा भेंट की तथा उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस पर राजनाथ सिंह ने उनसे कुशल से पूछी तथा स्वास्थ्य हाल भी जाना।
शिवनारायण नागदा ग्राम पिपलोन के निवासी हैं तथा इमरजेंसी के समय 1 वर्ष से ज्यादा समय तक जेल में रहे। शिवनारायण नागदा ने कुशाभाऊ ठाकरे, भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के साथ कई वर्षों तक राजनीति की तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए कार्य किया है।