मनासा। किसान कांग्रेस के तत्वाधान में जिला किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार इस वर्ष हुई अल्पवर्षा के कारण किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए शासन से मुआवजे की मांग करते हुवे क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती को बंद कर निरन्तर बिजली सप्याय करने की मांग को लेकर अनुविभागिय अधिकारी मनासा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर ज्ञापन का वाचन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मूंदड़ा ने किया।
इस दौरान जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश धनगर, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक गेहलोद, मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर, कांग्रेस के युवा नेता दीपक तिवारी एड, दीपक चौधरी एड, दीपक शर्मा नलखेड़ा, बालमुकंद पाटीदार ढाकनी, कन्हैयालाल रावत उपस्थित थे।