BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 5:13 pm
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में जन आर्शीवाद यात्रा में बोले कैलाश विजयवर्गीय- उनके झंडे पर चांद है हमारा तो चांद पर झंडा है, केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार कर रही हैं देश का विकास, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ने लाडली बहनों को सोगात दी यह सम्मान प्रदेश की महिलाओं का है। केंद्र सरकार ने चार करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाकर योजना का लाभ दिया यह सम्मान उन सभी लोगों का है। आज किसानों की समस्या के लिए सरकार महाकाल मंदिर में प्रार्थना कर रही हैं कि बारिश हो ताकि किसानों के मुरझाए चेहरे खिल सके। यह सरकार किसानों, आदिवासियों, दलितों, गरीबों, आम आदमी की सरकार है। जिसने अनगिनत योजनाएं आमलोगों तक पहुंचाई है, जिनका सीधा फायदा आमजनों को हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का झंडा आज चांद पर गड़ा है। उनके झंडे पर चांद है और हमारा चांद पर झंडा है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जनआशीर्वाद यात्रा के दिउरन सरवानिया महाराज में कही। इस दौरान उन्होंने यात्रा का स्वागत करने पर उपस्थित लोगों और सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। 
नगर में जन आर्शीवाद यात्रा का दोपहर को ग्रीड के पास स्थित वाटर वक्स के कुवें के यंहा से प्रवेश हुआ। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सासंद सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बंशीलाल गुर्जर मंदसौर, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, चुनाव संयोजक महेंद्र भटनागर, ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
इस दौरान शहर में ग्रीड के यहां से लगाकर धामनिया लासूर चोराहे तक अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का आभार प्रदर्शन करने के लिए धामनिया लासुर चोराहे पर नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, सासंद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लाडली बहना ने बांधी राखी- 
प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, बंशीलाल गुर्जर, पवन पाटीदार, महेंद्र भटनागर को पुर्व मंदसौर नीमच विभाग प्रचारक व सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक कैलाश राजपुरोहित की धर्मपत्नी सुनीता कुंवर राजपुरोहित एवं पुत्रवधू मानकुंवर राजपुरोहित ने कुमकुम का तिलक लगाकर राखी बांध मिठाई खिलाई। इस पर भाईयों ने भी उपहार स्वरूप राशि देकर बहनों का मान रखा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE