नीमच। किलेश्वर महादेव मन्दिर पर रक्षा मंत्री राजनाथ के नाम पर शिव भक्तों को प्रति दिन नियमित रुप से शिव आराधना करने वाले शिव भक्तों को अपने आराध्य देव त्रिलोकी के स्वामी महादेव की पूजा अर्चना करने से रोका गया।
ज्ञात रहे सोमवार दिनांक 4 नवम्बर शाम 4 बजे नीमच रक्षा मंत्री भाजपा की सभा मे आये थे। भाजपा के लोगों द्वारा अपने आपको धार्मिक साबित करने के लिए राजनाथ सिंह का किलेश्वर महादेव के दर्शन का प्रोग्राम बनाया गया। रक्षा मंत्री शाम 4 बजे मन्दिर आने वाले थे परंतु प्रात: 10 बजे ही मन्दिर सुरक्षा के नाम पर प्रवेश बंद कर दिया गया।
कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति एवं ढोँग करती है। रक्षा मंत्री के नाम पर नीमच शहर के सैंकड़ो शिव भक्त नियमित रुप से शिव आराधना एवं अपने आराध्य देव महादेव की पूजा अर्चना करने किलेश्वर महादेव मन्दिर पहुँचते है। मेन गेट पर उनके वाहनो को रोक दिया जाता है एवं शिव भक्तों को पैदल जाने को मजबूर किया गया। जब वे मन्दिर भवन में पहुंचे तो उन्हे शिवलिंग पर जल चढ़ाने एवं पूजा अर्चना करने से रोक दिया गया, जबकि रक्षा मंत्री 4 बजे मंदिर आने वाले थे तो प्रात: 10 बजे मन्दिर में पूजा अर्चना करने से रोकने से शिव भक्तो में आक्रोश है।
कार्य वाहक अध्यक्ष ओम शर्मा ने मांग की भाजपा एक तरफ तो धर्म की राजनीति करती दूसरी तरफ शिव भक्तों को शिव आराधना करने से रोकती है इस कृत्य के लिए भाजपा को सार्वजनिक रुप से शिवभक्तों से माफी मांगनी चाहिए एवं भविष्य में कभी भगवान की आराधना में विघ्न पैदा नहीं करने की शपथ लेनी चाहिए।