BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 6:51 pm
KHABAR : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जन्म दिवस मनाया, बधाई देने पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में 151 बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिले सहित संपूर्ण मेवाड़ में अपने सेवाकार्यों व धार्मिक आयोजनों से आमजन के मानस पटल पर स्थाई रूप से पहचान बना चुके चितौड़गढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सादगी एवं सरलता से अपना जन्म दिवस मनाया । गायत्री मंदिर में हवन कर एवं दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन कर क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। विधायक आक्या ने पीएम मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना में 151 बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया तथा उनके माता-पिता के साथ फोटो फ्रेम देकर सर्टिफिकेट दिये साथ ही 501 सुकन्या खाते खुलवाने की घोषणा भी की। जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थल भरत बाग पंहुचने पर बुलडोजर से विधायक आक्या का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक आक्या के साथ लगभग ढाई सौ वाहनों का काफिला भी था। भरत बाग पंहुचकर विधायक आक्या ने 51 साधु संतों का साल ओढाकर एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया । जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के मौके पर विधायक आक्या ने अपने अध्ययन के समय विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्यापन कराने वाले गुरुजनों का भी शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।


कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक आक्या के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। 
जन्मदिवस पर मिली बधाइयों के लिए आभार व्यक्त करते हुए चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से ही मुझे लोगों की सेवा एवं उनके काम आने के अवसर मिलते हैं। आप सबका सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। दुर्ग स्थित विजय स्तंभ के पास एससी मोर्चा द्वारा अमृत महोत्सव के तहत मेरा देश मेरी माटी अभियान के अंतर्गत विधायक आक्या ने किले की मिट्टी कलश में डाली यह कलश दिल्ली भेजा जाएगा। इससे  पूर्व गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ माता को लापसी गुड़ एवं रजका खिलाकर गौ सेवा की। उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिले भर से लोग फोन वाट्सअप एवं सोशल मीडिया पर बथाईया देते रहे। भरत बाग मे शहर के विभिन्न समाजों, धार्मिक संगठनों,  व्यापारिक संगठनों द्वारा विधायक आक्या को जन्म दिवस पर भरत बाग पंहुचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भरत बाग में पद्मावती मूवी के विरोध में चित्तौड़गढ़ के स्वाभिमान एवं आन बान शान के लिए गीत गाने वाले बाड़मेर के मेवाड़ प्रेमी छोटू सिंह रावणा ने देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, भदेसर मंडल महामंत्री प्रकाश भट्ट, अशोक रायका एवं रवि विरानी द्वारा किया गया।‌इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर,सीकेएसबी चैयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़, प्रधान देवेंद्र कंवर, सुशीला कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहन अंजना, तेजपाल रेगर, सुधीर जैन, मनोज पारीक,अनिल सिसोदिया, आई एम सेठिया, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, पप्सा टांक, रवि विरानी, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, रोहिताश जाट, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, विमलेश उपाध्याय,लाला गुजर,गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी चुन्नीलाल माली, मुन्ना गुजर, रजनीश भट्ट, फतह लाल भड़कतिया, राजन माली, मोनू सलूजा, पूरन सिंह राणा, रवि बैरागी, किशन गुर्जर, रामनरेश गाडरी, जगदीश मेनारिया, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, महिला मोर्चा की बहने एवं नागरिक आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE