BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 7:42 pm
KHABAR : आप की जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठक संपन्न, केजरीवाल की गारंटी पत्रक का होगा घर-घर वितरण, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी की केजरीवाल की गारंटी को लेकर आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में जिला स्तरीय बैठके आयोजित की जा रही है उसी के अंतर्गत आज नीमच जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई।केजरीवाल की गारंटी संबंधी बैठक में केजरीवाल द्वारा मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर आठ गारंटीया अभी तक प्रदेश की जनता के लिए घोषित की गई हैं। जिसका एक पत्रक भी केजरीवाल की गारंटी के नाम से आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर वितरित करेंगे। उक्त केजरीवाल की गारंटी पत्रक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, युवाओं को रोजगार, संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, संबंधी 8 गारंटीया उक्त पत्रक में दी गई है। किसानों एवं महिलाओं के लिए अलग से गारंटी पत्रक जारी किए जाएंगे जिन्हें आने वाले समय में आप कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर वितरित कर आम जनता को जागरूक करेंगे।
आप‌ के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक और भाजपा और कांग्रेस सिर्फ घोषणा पत्र और वचन पत्र जारी कर इतीश्री कर लेती हैं और चुनाव जीतने के बाद उन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं होता है वहीं पर आम आदमी पार्टी चाहे पंजाब हो या दिल्ली हो जो जो गारंटी केजरीवाल द्वारा दी जाती हैं उन्हें चुनाव जीतने के 3 महीने के अंदर लागू कर दिया जाता है और इसीलिए आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गारंटी के नाम से आम जनता को वचन पत्र और घोषणा पत्र की जगह गारंटी पत्रक देती है। यह सर्वविदीत है कि केजरीवाल की गारंटीयों के ऊपर पंजाब और दिल्ली में 100 प्रतिशत कार्य हुआ है। 
आप के जिला अध्यक्ष अशोक सागर ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि हमें केजरीवाल की गारंटी के पत्रक घर-घर तक पहुंचना है और एक ऐप के माध्यम से उनका पंजीयन भी करना है।  
आज की जिला बैठक में आप के नवीन कुमार अग्रवाल, अशोक सागर, बालचंद वर्मा, रमेश गुर्जर, डॉ राजू पाल, लोकेश पाल, चंदेल पटेल, उदय राम चौहान, सुल्ताना बी, लविश कनौजिया, सुनील नागदा, चंद्रशेखर, बाबू भाई दीवान, देवीलाल मेघवाल, राकेश राठौर, राय सिंह अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE