नीमच। मालवा के नीमच-मंदसौर इलाके में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर जनता का गुस्सा निकल रहा है। यह भाजपा सरकार पर अविश्वास का एक और उदाहरण है। इस क्षेत्र की जनता पर भाजपा सरकार चीता प्रोजेक्ट की अव्यवहारिक योजना लाद रही है। क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों की जमीन बुरी तरह प्रभावित है, पशुओं की चरागाह छीन ली गई है। यह क्षेत्र गुस्से से धधक रहा है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर जनभावनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। मैं नीमच-मंदसौर इलाके की जनता के साथ हूं। मैं यह अन्याय नहीं होने दूंगा। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि हालात पर तुरंत संज्ञान लें। अव्यवहारिक चीता प्रोजेक्ट की वजह से जमीन से वंचित हो रहे पशुपालकों और किसानों को राहत दें।
साथ ही क्षेत्र की जनता को मैं वचन देता हूं कि कांग्रेस सरकार आने पर हम इलाके के किसानों के हित में निर्णय करेंगे।