BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 12:43 pm
BIG NEWS : जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव की घटना ने फिर पकड़ा तूल, अब यहां लगी कांग्रेसियों की भीड़, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में आज बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामपुरा थाने पहुंचे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया है। जबकि घटना के समय भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के लोग मौजूद थे। 

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि जब रावली कुड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो वहां कांग्रेस व बीजेपी दोनों दलों के लोग थे। पूरे गांव के लोग थे। ग्रामीणों ने यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया और इसके बाद समस्या से अवगत कराया। लेकिन भाजपा के नेताओं ने ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की। इसके बाद यात्रा वहां से आगे रवाना हुई। अब आगे जाकर किन लोगों ने पथराव किया इसका हम कुछ नहीं कह सकते। पुलिस इस घटना को लेकर एक तरफा कार्रवाई की और कांग्रेसियों को पकड़ लिया। यह गलत है। 

वहीं नीमच जिले की कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों की जमीन को हड़पा जा रहा है। ग्रामीण इसी समस्या को लेकर समय-समय पर आवाज उठाते आए हैं। कल हुई घटना भी इसी प्रोजेक्ट के विरोध में हुई। लेकिन पुलिस ने इस घटना के बाद कांग्रेसियों पर एक तरफा कार्रवाई की है। इसके विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामपुरा पहुंचे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE