नीमच। मध्यप्रदेश कि भाजपा सरकार व्दारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा से कांग्रेस संगठन का कोई लेना देना नही है , जन आशीर्वाद यात्रा पर जो हमला हुआ उस से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ पर आरोप लगाना भाजपा नेताओ कि ओझी मानसिकता सामने आई है , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी ङी शर्मा ने आरोप लगाया कि जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ ने पेङ के पिछे छिपाकर जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला किया है यह आरोप घोर निंदनीय है तथा ओझी मानसिकता का प्रतिक है । , ग्राम रावली कुङीं के ग्रामीणो ने जन आशीर्वाद पर हमला किया हमला करने वालो मे अधिकांश ग्रामीण महिलाए थी , उनका आरोप था कि चिता प्रोजेक्ट के लिए जो वन विभाग ने जमीन अधिग्रहण कि है वो गलत है ग्रामीणो का कहना था कि यह हम मवेशी चराते है , जमीन अधिग्रहण के पूर्व ग्रामीण वासियो ने विधायक मानव मारू तथा कलेक्टर को भी अवगत कराया था , लेकिन इनकी अन देखी कि गई, इसी कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने इस यात्रा का विरोध किया । विधायक माधव मारू भी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ पर हमला करने का आरोप लगा रहे है , लेकिन भाजपा के नेता गलती स्वीकार करने को तैयार नही है ,हर आरोप कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ पर लगा देते है कांग्रेस का कार्यकर्त्ता हमेशा अनुशासित रहता है , कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ पर जो आरोप लगाए है कांग्रेस उसके कङी निंदा करती है ।