BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 6:16 pm
NEWS : फसलों की ख़राबी की गिरदावरी और मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा ने सौंपा जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को  जिले के किसानों की फसलों की ख़राबी की गिरदावरी और मुआवजे के संबंध में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम  ज्ञापन सौंपा गया। 
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष मिठूलाल जाट, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक और भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट,विधानसभा संयोजक रणजीतसिंह भाटी,जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, आशा पोखरना,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटू लाल सुथार, असमो जिला अध्यक्ष एम डी शेख,मंडल अध्यक्ष सागर सोनी,किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी,गोवर्धन जाट,रामचंद्र गुर्जर,अविनाश शर्मा,बालकिशन भोई ,नरेंद्र पोखरना,दीपक शर्मा,लोकेश त्रिपाठी,राजेश मोची,सुनील रजक,राधेश्याम,सतपाल दुआ,रेणु मिश्रा,हरीश गुरनानी,राजू अग्रवाल,नारूलाल जाट, प्रभुनाथ योगी,आशीष सिकलीगर,राजेश मीणा,अर्जुन तिवारी आदि ने ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में  जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट सहित सभी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में इस बार बरसात औसत की अपेक्षा बहुत कम हुई है। इस मौसम की फसल के लिए आवश्यक पानी की पूर्ति नही हो पा रही ।
प्राकृतिक रूप से होने वाली पानी की आपूर्ति की भरपाई नही हुई और खेत पर उपलब्ध जल स्त्रोत में भी पानी नही है। जल स्त्रोत के लिए आवश्यक बिजली की सप्लाई भी बिल्कुल अपर्याप्त है। इस कारण सभी फसले बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने हर संभव प्रयास किया है कि फसल को बचा सके पर फसल पूर्ण बर्बाद हो चुकी है। सरकार का दायित्व है कि इस संकट की घडी में किसानो की अविलंब सहायता का शीघ्र प्रयास करे।
राज्यपाल से  आग्रह किया गया कि इस संकट की घड़ी में सरकार को फसल खराबे की गिरदावरी करवाने और अधिकतम मुआवजा शीघ्र मिलने की कार्रवाई  करवाने का कष्ट करावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE