BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 11:25 am
NEWS : नगर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को पत्र लिख उठाई मांग, बोले- योजना में 2045 की आबादी विस्तार के अनुरूप परिकल्पना जताकर सुनहरे सपने दिखाए, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज कार्य से आमजन को हो रही असुविधा के लिए उचित प्रबंध करने तथा प्रोजेक्ट से करीब 35 प्रतिशत छूट रहे नगर आवासीय क्षेत्र को सिवरेज योजना से जोड़ने की मांग करते हुए भाजपा नगर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर मांग पत्र दिया। बताया की सीवरेज से जलमल निकासी, स्वच्छता के साथ नगर के बुनयादी ढांचे का विकास आदि के सुनहरे सपने पूरे शहर को दिखाएं हैं जबकि इसमें प्रोजेक्ट का लाभ पूरे शहर को मिलना शंकाप्रद है।

मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी, नारायण देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली सहित पार्षद एवं पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर नगरीय आधारभूत विकास परियोजना सिरोही के माध्यम से जन सुविधाओ के मद्देनजर सिवरेज प्रोजेक्ट कार्य एलएनटी एजेंसी द्वारा किए जा रहे निर्माण में  भविष्य के 2045 तक आबादी विस्तार के रूप में बताये जाने को अचंभित करने वाला प्रोजेक्ट बताकर उस पर सवालिया निशान लगाए। पत्र में लिखा की इसमें शहर का करीब 35 फीसदी हिस्सा वर्तमान कार्य प्रगति के अनुसार अछूता रह रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रोजेक्ट की संकल्पना व योजना में शहर की आबादी और विस्तार के अनुपात में लगभग 66 प्रतिशत हिस्से की ड्राइंग पर कार्य चल रहा है इस मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए बताया की इस प्रकार नगर की एक बड़ी आबादी और आवासीय कॉलोनी इस योजना का लाभ लेने से वंचित रहती दिख रहे है। इस प्रोजेक्ट की पुनः समीक्षा करके शेष रहने वाली कॉलोनी नई बसावट आदि को भी इससे जोड़ने के लिए की मांग करतें हुए संशोधन करने को कहा गया।

कलेक्टर को बताया की सिवरेज प्रोजेक्ट की कार्यकारी एजेंसी एलएनटी द्वारा जगह-जगह आम जन के हितों की अनदेखी करके गली, मोहल्ला, मुख्य सड़कों को खोदकर इस प्रकार हादसो को निमंत्रण दिया जा रहा है जिससे आमजन दुखी व त्रस्त है इसे साथ साथ तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया। 

पेयजल के लिए ना नल और ना पाईप लाइन,कैसा प्रोजेक्ट-
बताया की प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट कार्य के दौरान मीटर युक्त पेयजल कनेक्शन और जलापूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया गया है जबकि करीब 35 प्रतिशत आबादी क्षेत्र में नई पाइपलाइन डालने और कनेक्शन देने के प्रावधान लाभ से वंचित हो रही है। बताया की करीब पंद्रह वर्षों से आवासीय कॉलोनी शंकरपुरी, राधिका रेजिडेंसी, आदर्श नगर लिंक रोड, बालाजी थर्ड इत्यादि बड़ी आबादी क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन का लोग इंतजार कर रहे है उन्हें भी इससे जोड़ा जाए।

पत्र में नगर परिषद सिरोही द्वारा उचित साफ सफाई, कचरा प्रबंधन और रिपेयरिंग कार्य में कोताही बरतने से आमजन को हो रही असुविधा के बारे में सुधार के लिए लिखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE