नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक की ग्राम पंचायत झालरी पंचायत को लेकर हेमंत गुर्जर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में बिना पंचों के ही ठहराव प्रस्ताव लेकर भ्रष्टाचार कीया जा रहा है। उन्होंने एक लिखित शिकायत जनपद पंचायत सीईओ के नाम की है जिसमें उन्होंने कहा कि नाली का निर्माण बिल्कुल ही गुणवत्ता विहीन है जो की संग्राम सिंह के मकान से पंचायत भवन तक बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बिना पंचों के जानकारी के ठहराव प्रस्ताव दिए जाते हैं। श्मशान घाट में भी पौधारोपण किए गए थे लेकिन वहां पर एक भी पौधा दिखाई नहीं देता है और उनके पानी पिलाने के नाम पर पैसे निकाल लिए जाते हैं। साथ उन्होंने कहा कि बिना पंचों की जानकारी के ही निर्माण कार्य कर दिए जाते हैं। साथ ही उन्होंने लिखित शिकायत की की एक ही व्यक्ति को शौचालय के नाम की ₹12000 की राशि कई बार दी गई है। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा कि पंचायत की विजय की जानकारी बैठक बुलाकर सभी पंचों को दी जाए। तथा इस प्रकार के भ्रष्टाचार को रोका जाए।