BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 1:40 pm
REPORT : मनासा में कांग्रेस देगी नगर परिषद की जन विरोधी नीतियों के विरोध में धरना, पंचायत के बाहर होगा प्रदर्शन, आमजन से की सहभागिता की अपील, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर में नगर परिषद की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनासा, शहर कांग्रेस कमेटी मनासा, शहर मंडलम मनासा व कांग्रेस पार्षद दल नगर परिषद मनासा के पदधिकारियों ने बताया कि चम्बलेश्वर डेम में पर्याप्त जल होने के बावजूद भी नगर में 4-4 दिन में नल प्रदाय किया जा रहा है। नगर की 24 कॉलोनी के रहवासियों से विकास शुल्क के नाम पर राशि वसूली जा रही है। नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। वृद्धा एवं विधवा पेंशन 4-4 माह से नहीं मिली है। नप द्वारा अवैध तरीके से कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई है। कांग्रेस पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नगर में हाथ ठेला व गुमटी धारकों को परेशान किया जा रहा है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर 11 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे नगर पंचायत मनासा के सामने कांग्रेसी धरना देंगे। विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक की आवाज उठाएंगे। आमजनता से भी इस प्रदर्शन में सहभागिता करने की अपील की गई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE