BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 4:51 pm
BIG REPORT : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और कमलनाथ पर साधा निशाना, सिंधिया ने दोनों नेताओं को कहा बड़ा-छोटा भाई, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के साथ साथ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि उस दल में एक हैं बड़े भाई हैं तो दूसरे छोटे भाई।


सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 2018 में अगर कांग्रेस की सरकार आई थी तो केवल ग्वालियर चंबल की माटी के आधार पर आई थी। उस दल में एक हैं बड़े भाई हैं तो दूसरे छोटे भाई... आप और मैं नहीं जानते थे कि वो वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना देंगे, चंबल नदी को खोदने का उद्योग बना दिया था। किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा करके उन्हें ब्याज के बोझ तले दबाने का काम किया। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को ठगा। इसे बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया है।


बीजेपी इन दिनों प्रदेश के हर कोने में जन आशिर्वाद यात्रा निकाल रही है। शनिवार को यह यात्रा मुरैना से शुरू हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर जनता के समर्थन के लिए सिंधिया ने पर पोस्ट आभार जताया और लिखा कि मुरैना में उत्साहयुक्त समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच...इस भव्य स्वागत व आपके आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।


2018 के विधानसभा चुनावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र ग्वालियर-चंबल में बड़ी सफलता के बाद सरकार बनाने वाली कांग्रेस के लिए इस बार कड़ी चुनौती है वजह है 2018 में तुरुप का इक्का रहे सिंधिया अबकी बार बीजेपी खेमे में हैं। इसी दल-बदल के चलते 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE