BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 2:15 pm
NEWS : नमो सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत 16 हजार हेलमेट का निःशुल्क वितरण करेगा चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अनूठी पहल करते हुए नमो सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत 16 हजार हेलमेट का निःशुल्क वितरण करके एक रेकार्ड बनाने की तैयारी में है। यह बात संस्थान से जुड़े श्रवणसिंह राव ने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान के श्रवणसिंह राव ने बताया कि दुर्घटनाओं में जान के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से संस्थान के संरक्षक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी की प्रेरणा से 16 हजार निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया जायेगा। इन हेलमेट को नमो सुरक्षा कवच का नाम दिया गया है ।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके लिए http://form.social chowk.com लिंक पर क्लिक करके एक फार्म भरकर फोटो के साथ सब्मिट करना होगा। संस्थान से जुड़े रघु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत संस्थान की इस पहल को रेकार्ड बनाने के लिए इण्डिया बुक रेकार्ड एवं एशिया बुक रेकार्ड की टीम को भी आमंत्रित किया गया है जो हमारे रिकॉर्ड को वैरिफाई करेगी। संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द गोपाल ईनाणी ने बताया कि लिंक के माध्यम से रजिस्टर्ड हुए सभी लोगों को हेलमेट का निःशुल्क् वितरण किया जायेगा तथा यह लिंक 16 हजार रजिस्ट्रेशन होने के बाद स्वतः ब्लाॅक हो जायेगा। संस्थान से जुड़े भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान ने कई रचनात्मक कार्य किये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा हमेशा ही सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती आई है। 
इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार अनिल शिशोदिया, कोषाध्यक्ष विनोद चपलोत, पंकज बसेर, हर्षवर्द्धनसिंह रूद, गौरव त्यागी, सुधीर जैन, मनोज पारीक, नीलेश पटवारी, सुनील मेनारिया, कैलाश जाट, अर्जुन जोनवाल, रमेश सुथार आदि  उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE