BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 5:37 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की राष्ट्रवाद की पिच और हिंदुत्व की लाइन पर फिट युवा नेता तरुण बाहेती, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में चुनाव से पहले ही भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के लोग टिकट पाने की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। वे अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर भीड़ एकत्रित कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भी टिकट पाने के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों के कई पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। 

कांग्रेस के कमल नाथ ने किया इशारा- 
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ नीमच दौरे के दौरान यह स्पष्ट भी कर चुके हैं कि जिस व्यक्ति को पार्टी टिकट देगी उसे ईशारा कर दिया है। तो क्या ये इशारा तरुण बाहेती को किया है क्योकि जानकार बताते है की बाहेती ने बाकायदा अपना दफ्तर शुरू कर दिया है और समूचे विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों को खंगालना शुरू कर दिया है 

नीमच सीट के प्रबल दावेदार-
राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस नेता तरूण बाहेती नीमच सीट के प्रबल दावेदारों में से एक है। वर्तमान में वे जिला पंचायत के वार्ड क्रं. 6 के सदस्य है। वे करीब 8 हजार वोटों से विजयी हुए थे। उनकी ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे लगातार जनता के बीच पहुंचते हैं और उनकी परेशानियों का निवारण कराते रहे हैं। 

हिंदूत्व का चेहरा- 
जिस प्रकार से भाजपा हिंदूत्व को बड़ा मुद्दा बनाकर अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती है, उसी प्रकार कांग्रेस भी इस बार ठीक ऐसा ही करती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता बाहेती को हिंदूत्व का बड़ा चेहरा माना जाता है। वे जीरन क्षेत्र की गोशालाओं में पहुंचकर गोमाता की सेवा करते हैं। गोवंश की रक्षा व सुरक्षा के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाते हैं। बाहेती की यूथ में भी अच्छी पकड़ है। 

सत्ताधारी पार्टी को घेरने का काम-
कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने विपक्ष में रहते हुए हमेशा सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को घेरने का किया है। बाहेती ने कई जमीनी मुद्दों को उजागर कर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को घेरा और जनता के हक की लड़ाई लड़ी। विकास कार्यों के लिए धरना प्रदर्शन भी किया। 

कांग्रेस नेता तरूण बाहेती जिला अस्पताल संघर्ष समिति का संचालन करते हैं। वे इस समिति के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों व स्टॉफ की लापरवाही को उजागर कर पीड़ित लोगों को समय पर उचित ईलाज मुहैया कराते हैं। उनके इस कार्य की जिलेभर में कई बार प्रशंसाएं भी हो चुकी है।

इन्ही सब बातों को देखते हुए इस बार नीमच की विधानसभा सीट से बाहेती की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE