नीमच। नीमच विधानसभा के जीरन तहसील के ग्राम भीमपुरा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सोयाबीन और अन्य फसलो का जायजा लेने पहुंचे। ग्राम के किसान विनोद रावत, डाडमचंद, मांगीलाल रावत, नाहरसिंह, बोतलाल, जमनालाल रावत और कई उपस्थित किसान बंधुओं के खेतो में खड़ी सोयाबीन फसल को देखा जो की अल्प वर्षा के कारण पूर्ण रूप से सुखकर नष्ट हो चुकी हैं। 100 प्रतिशत नुकसान हो गया है। आम आदमी पार्टी शासन प्रशासन से मांग करती है कि पटवारी, गिरदावर को किसानो के खेतो में पहुंचाए और मोका मुआयना कर तत्काल मुआवजा, एवं बीमा कंपनियों से फसल बीमा दिलाए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम मेघवाल, विधानसभा प्रभारी नरेंद्रकुमार पाटीदार, ब्लॉक प्रभारी भगतराम भाणेज, बाबूलाल गायरी, शांतिलाल सोलंकी, किसान मांगीलाल रावत, किशनलाल, जमनालाल, लक्षमीचंद, नाहर सिंह, डाडमचंद, नानालाल, रमेश, चमनलाल, लाल राम, विनोद, बोतलाल, दशरथ, हीरालाल रावत मीणा पटेल और ग्राम के कई किसान उपस्थित थे। सभी ने शासन प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की।