BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 4:14 pm
KHABAR : म.प्र. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रादेशिक बैठक 23 सितंबर को भोपाल में, प्रफुल पटेल भी होंगे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद प्रफुल पटेल 23 सितंबर को भोपाल में पार्टी के प्रदेश व ज़िलों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे । यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लम्बे समय से मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श का अनुरोध कर रहे थे । प्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुये प्रफुल पटेल ने 23 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने का फ़ैसला लिया है। श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी व ज़िला कमेटियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है । उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पटेल को बैठक को सफल बनाने का दायित्व सौंपा है फलस्वरूप वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को सफल बनाने के लिये काम कर रहे हैं । यह बैठक दोपहर 12:30 प्रारंभ होगी तथा सायं 6:30 बजे प्रफुल पटेल के उद्बोधन उपरांत इसका समापन होगा। उपरोक्त बैठक भोपाल में मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह परिसर में शहीद भवन में आहूत की गई है ।इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव,राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन व पूर्व सांसद तथा राकांपा के राष्ट्रीय कोआरडिनेटर मधुकर कुकरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE