नीमच। ब्राह्राणों का बड़ा चेहरा जसराज मेहता ने इस बार फिर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछली बार वे नीमच विधानसभा के प्रबल दावेदार थे। नीमच जिले में संपूर्ण ब्राह्मण समाज का एकजुट किया था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। इस में दस्तक दे दी है और ब्राह्राण उम्मीदवार की आवाज बुलंद कर दी है।
मंदसौर में हुए ब्राह्राण समागम में नीमच से जसराज मेहता गाड़ियों का काफिला ले गए। नागदा मेनारिया समाज का नेतृत्व कर उन्होंने ब्राह्यम समागम में जोरदार एंट्री की । जसराज मेहता का नीमच के लिए नया नही है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले जसराज मेहता ने नीमच जिले में ब्राह्यण समाज का एकजुट करने का अभियान चलाया था। ब्राह्यण मेनारिया समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। समाज के युवाओं की फौज उनके साथ है। साथ ही वो भाजपा में भी जुड़े हुए है।
नीमच विधानसभ में ब्राह्यण समाज के करीब 35 से 40 हजार वोट माने जाते हैं। कई गांवों ऐसे हैं जो ब्राह्यण समाज से पटे हुए है। इन गांवो में जसराज मेहता की मजबूत पकड़ है। खासतौर पर नागदा मेनारिया के गोंवो में। जसराज मेहता ने रविवार को जो धमाका किया वह देखने के लायक था। बड़ी संख्या में उन्होंने गांव-गांव से युवाओं ओर समाजजनों के एकत्रित किया ओर फिर वाहनों के काफिले के साथ मंदसौर पहुुंचे। मंदसौर में ब्राह्यण समागम में शामिल होंकर जसराज मेहता ने अलग रूप दिखाया। समागम में जुट हजारों विप्रजनों के सजक्ष उनका स्वागत सम्मान किया गया।
जसराज मेहता वैसे तो इंदौर से है। लेकिन नीमच में उनका ब्राह्यण समाज में अच्छा प्रभाव है। पिछली बार वे भी भाजपा से प्रबल दावेदार थे और टिकट मांग रहै थे लेकिन नही मिल पाया था ।इस बार उनकी सक्रियता से भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है।