BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 6:17 pm
NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार रात को चित्तौड़गढ़ पहुंची। यात्रा का चितौड़गढ पंहुचने पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात शंभूपुरा से वाहनों के काफिले के साथ यात्रा चित्तौड़गढ़ ईनाणी सिटी सेंटर पहुंची जहां विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अगुवाई में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दिया कुमारी को बड़ी माला पहनाकर एवं चुनड ओडाकर स्वागत किया। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने भीड़ को देखकर गदगद होते हुए कहा कि लगता है कि चित्तौड़ में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा। इस भीड़ को देखकर तो कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नींद उड़ जाएगी। गहलोत सरकार वैसे भी अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई हैं। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कहा कि महिलाएं, युवा, बुजुर्ग उत्साह के साथ हमारे साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो हमारे सनातन धर्म, हिंदू धर्म और भारत माता के विरोधी है, उसको राजस्थान की सरकार के पद से हटाना है। महिलाओं, किसानों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे है और कांग्रेस की सरकार उसे रोकने में नाकामयाब हुई है। आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं के साथ भी नाइंसाफी हुई, 17 बार पेपर लीक हुआ। सांसद ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आज भी भीलवाड़ा में हादसा हुआ है। उससे पहले भी भीलवाड़ा में एक बच्ची के साथ रेप कर उसे कोयले की भट्टी में डाल दिया गया। यह सब हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। प्रतापगढ़ में भी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। अब समय आ गया है। मन बनाना है, संकल्प लेकर चलना है। भाजपा की सरकार को फिर लाना है।
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि वोटिंग के लिए सभी को जाना है। राजस्थान की जनता अब अत्याचार और भ्रष्टाचार सहने वाली ने नहीं है। सभी अपने अधिकार, स्वाभिमान, सनातन धर्म के लिए एक साथ मिलकर बीजेपी के पक्ष में वोट करें। भाजपा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। जनसभा का संचालन पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने किया। आभार भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने व्यक्त किया।
प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नी लाल गरासिया, संभाग सह प्रभारी मिथलेश गौतम, विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चण्डालिया, गौतम दक ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह, चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, जिला उपाध्यक्ष कर्नल सिंह राठौड, रघू शर्मा, श्रवण सिंह राव, आशा पोखरना, जिला मंत्री हरि सिंह जाट, जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारिक, महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, नरेश जाट, लाल चन्द गुर्जर, शिवराज सिंह बैजनाथिया, प्रकाश भट्ट, गोपाल गवारिया, बालकिशन भोई, पूरण सिंह राणा, रामेश्वर धाकड़, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के साथ ही विधानसभा के मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, सरपंच, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, युवा एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE