चितौड़गढ़। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर सोमवार प्रातः एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई । वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का रूट मैप बताते हुए कहा की जहां-जहां यह परिवर्तन यात्रा पहुंची है वहां पर जनता में अपार उत्साह व संकल्प यात्रा के प्रति समर्थन देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस की गहलोत सरकार पर राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते
हुए कहा कि मे एक महिला हूं और मुझे राजस्थान में डर लगता है। राजस्थान में महिलाओं अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं देखते हुऐ रात तो बहुत दूर की बात है, दिन में भी निकलने से डर लगता है।
मुझे अपने आप को राजस्थान की नागरिक कहते हुए भी शर्म आती है। राजस्थान आज अपराधों में नंबर वन है बलात्कार में नंबर वन है ये में नहीं एनसीबी के आंकड़े बता रहे हैं। राजस्थान में आज सबसे ज्यादा मंहगाई है, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है, सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,पेट्रोल-डीजल पुरे भारत में सबसे मंहगा है। बिजली की दरें सबसे ज्यादा राजस्थान में है। मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कि उन्होंने ऐसा कौन सा कार्य किया है जिस पर राजस्थान गर्व कर सकें? गहलोत की जादूगरी और जादू की छड़ी अब चलने वाली नहीं है। राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है कि राजस्थान में बहुत बड़ा बदलाव लाना है भाजपा 200 की 200 विधानसभा सीट जीत ले तो भी कोई बड़ी बात नहीं होगी।
राजस्थान की जनता ने भी सोच लिया है कि परिवर्तन लाना है। भारत में रहकर सनातन को खत्म करने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस गठबंधन सनातन धर्म को लेकर जिस तरह की बातें कहती हैं। ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे है। हमारे भारत में रहते हैं और ऐसी बातें बोलने वाली धर्म विरोधी, देश विरोधी तुष्टिकरण करने वाली पार्टियों से कांग्रेस गठबंधन कर रही है। कन्हैया हत्याकांड के बारे बोलते हुए कहा कि इसकी हत्याकांड की जांच में गहलोत सरकार द्वारा ढिलाई बरती गई जिसकी वजह से एक आरोपी बरी हो गया। जयपुर बम ब्लास्ट में सही तरीके से पैरवी नहीं होने के कारण बम ब्लास्ट के आरोपी भी बरी हो गए।
पूर्व मंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुझ पर हत्या और राष्ट्रद्रोह का गलत आरोप लगाकर विधानसभा से निलंबित करवाया गया।
विधायक दिलावर ने कहा कि मैंने किसी की हत्या नहीं की है। इसके बाद भी कांग्रेस के एक प्रदेश मंत्री से मेरे खिलाफ 302 का मुकदमा करवाया गया है। मैं अभी भी 302 का मुलजिम हूं। इससे पहले उन्होंने मुझ पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा करवाया था। 124ए में मुकदमा दर्ज हुआ। इससे भी मैं नहीं डरा तो विधानसभा से निलंबित करवाया। सरकारी खजाने को खाली कर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर रही गहलोत सरकार विधायक ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार लगातार भ्रष्टाचार कर रही है। केंद्र से आ रहे राशन को 8 महीने से बंद करवाकर अन्नपूर्णा किट का ड्रामा कर रही है। किट में मिर्च पाउडर, तेल सबकी क्वालिटी खराब है। मुफ्त में सब कुछ देने का नाटक कर रही है। मोबाइल भी फ्री में महिलाओं को दिया जा रहा है लेकिन यह वह मोबाइल है जो कंपनी रिजेक्ट कर चुकी है।
उनके पास डिफेक्टिव माल पड़ा रहता है। उसे कम रुपए में खरीद कर सरकारी खजाने से प्रति मोबाइल 6 हजार रुपए खर्च कर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर रही है।
राजस्थान में बिजली फ्री देने की बात की जा रही है। वहीं घरों में दुगुना-तिगुना बिल ज्यादा आ रहा है। गांव में बिजली नहीं रहती फिर भी बिल बढ़-चढ़कर आ रहा है। प्रेस वार्ता में में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़,प्रदेश मीडिया यात्रा संयोजक कविराज सेठी,यात्रा जिला संयोजक रघु शर्मा, जिला मीडिया संयोजक सुधीर जैन, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, यात्रा जिला सह संयोजक पारस जैन, सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह,भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।