सिरोही। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिरोही आगमन के अवसर पर आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री एवं जनसभा के मुख्य वक्ता गजेंद्रसिंह शेखावत का भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के साथ नगर टीम ने सिरोही की सुप्रसिद्ध तलवार देकर शेखावत का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष में शेखावत को आश्वस्त कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिरोही नगर से प्रचंड लीड के साथ भाजपा का परचम फहरेगा।