भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कांग्रेस संभवतः एक या दो दिन में पहली लिस्ट जारी कर सकती हैं। यह लिस्ट उन सीटों की होगी जहां कांग्रेस लगातार हार रही हैं। इसी के तहत मप्र की 29 लोकसभा सीट के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर की मंगलवार को पहली बैठक हो रही है। सुबह 9.30 बजे से यह बैठक भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हो रही है।
लोकसभा ऑब्जर्वर के साथ बैठक, कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर रहे हैं।
वहीं आज शाम को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है। भाजपा की तरह कांग्रेस भी हारी हुई विधानसभा सीट पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। पूर्व सीएम दिग्गी राजा इन 66 सीटों पर लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओ से चर्चा की हैं। साथ ही लगातार दौरे कर अपनी रिपोर्ट और उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाया है जो दिग्गी राजा ने कमलनाथ को दिया है। इन नामों की सर्वे के डाटा से मैचिंग की जाएगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों द्वारा दिए गए नामों का भी मिलान किया जाएगा। सर्वे, दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट और जिलों से आए नामों में जो भी नाम ऊपर होगा उसके अनुसार पहली लिस्ट घोषित की जाएगी।