BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 4:06 pm
BIG NEWS : ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, अल्पवर्षा से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसजनों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

मल्हारगढ़। ब्लॉक कांग्रेस संजीत बूढ़ा द्वारा आज बूढ़ा नगर में धरना प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम मल्हारगढ़ तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया गया। धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और वर्तमान शासन प्रशासन के लिए सद्बुद्धि लाने के लिए प्रार्थना की। 
ज्ञापन में बताया कि तहसील मल्हारगढ़ में अल्पवर्षा के कारण सारी फसले खराब हो चुकी है। जेसे मक्का, मूंगफली, उड़द, मुंग, सोयाबीन तथा अन्य फसले चौपट हो गई है, जिससे किसान परेशान व चिंतीत हैं।
तहसीलवासियों द्वारा लगातार खराब हो रही फसल कि स्थिति से अधिकारियो को अवगत कराया गया, अल्पवृष्टि के कारण पूरा क्षेत्र सुखाग्रस्त हो गया है तथा सभी किसान आर्थिक स्थिति से झुज रहे हैं एवं किसानो की दशा दयनीय हो गयी है। साथ ही क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र कि जनता परेशान है। 
अतः पूर्व में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा जिस प्रकार बिना सर्वे के किसानो को मुआवजा दिया गया था उसी तर्ज पर मुआवजा एवं बीमा राशि शीघ्र अतिशीघ्र दी जावे इस अवसर पर ब्लॉक मंडल के कई कांग्रेस पधाधिकारी और किसान मौजूद रहे |

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE