BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 1:38 pm
BIG NEWS : मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का विधानसभा क्षेत्र और वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा, जब कैमरे के सामने कांग्रेस के नेताओं ने खोली विकास के दावों की पोल, भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा- लालटेन लेकर घूमते थे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सबसे पहले वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा जावद विधानसभा के सिंगोली, रतनगढ़ व डीकेन क्षेत्र में पहुंची। इन नगरों के स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं का मूड भी जाना। 

विधायक ने सौर नहीं चोर उर्जा प्लांट लगाया-
जावद विधानसभा क्षेत्र के रतनगढ़ व डीकेन में स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार को कटघेरे में खड़ा किया। नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए और कहा कि सखलेचा जी ने विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। विधायक जी ने हजारों किसानों की जमीन छिनकर सौर उर्जा नहीं चोर उर्जा प्लांट लगाया है। इस प्लांट में किसी भी स्थानीय व्यक्ति का नौकरी नहीं दी है। विधायक सखलेचा ने स्वयं के पिताजी के निधन के बाद 12 दिनों की बैठक में बड़े अस्पताल का निर्माण करने की बात कही थी। लेकिन अस्पताल तो आज तक नहीं बना नक्षत्र वाटिका जरूर बनकर तैयार हो गई। रतनगढ़ व डीकेन आज भी विकास को तरस रहा है। मेडिकल सुविधा के अभाव में लोगों की जान जा रही है। उद्योग मंत्री ने अब तक कोई बड़ी औद्योगिकी इकाई नहीं लगवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बिजली, सड़क व पानी की दिक्कत है। 


मंत्री सखलेचा ने चहुंओर विकास किया-
वहीं भाजपाइयों ने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कार्यकाल को विकास का कार्यकाल बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सखलेचा जी ने समूचे क्षेत्र का विकास किया है। रतनगढ़ घाट सेक्शन का निर्माण करवाकर आवागमन को आसान बनाया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। किसान भाईयों के लिए चंबल सिंचाई योजना पर काम किया जा रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली मिलती है। कांग्रेस के कार्यकाल में लालटेन लेकर घूमना पड़ता था। शिक्षा के क्षेत्र में जावद विकासखंड में सराहनीय कार्य किए हैं। विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को डिजिटल शिक्षा दी जा रही है। दिग्विजय सिंह के शासन काल में स्कूलों की दयनीय स्थिति थी। शिक्षक ही स्कूल तक नहीं पहुंचते थे। आज क्षेत्र के विद्यालयों की क्या स्थिति है आप सभी जानते हैं। भाजपा आम जनता व गरीब लोगों की सरकार है। 

मतदाताओं के बोल- 
विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के विधानसभा क्षेत्र सिंगोली, रतनगढ़ व डीकेन पहुंची। यहां बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकाल पर मतदाताओं ने अपनी बात रखी। मतदाताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास हुआ। सड़कों का निर्माण हुआ। लेकिन शिक्षित बेरोजगार आज भी बेरोजगार घूम रहे हैं। मेडिकल सुविधा के लिए कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही राजनीतिक पार्टियां अब तक कुछ विशेष नहीं कर पाई है। आज भी गंभीर स्थिति के चलते मरीजों को पहले जिला मुख्यालय और फिर उदयपुर रैफर कर दिया जाता है। इस बार दोनों ही पार्टियों के कार्यकाल का आंकलन कर वोट करेंगे। रोजगार को मुद्दा बनाएंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE