BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 5:35 pm
BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा का गृह क्षेत्र कुकड़ेश्वर और भाजपा का विकास, जब वॉईस ऑफ एमपी की चुनाव यात्रा पहुंची तो खुल गई पोल, आमने-सामने हुए कांग्रेस व बीजेपी के कई नेता, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मनासा विधानसभा के कुकड़ेश्वर क्षेत्र में पहुंची। नगर के स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं का मूड भी जाना। 
-
कांग्रेस के हैंडपंप पीला रहे आज भी पानी-
पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के गृह गांव व मनासा विधानसभा के कुकड़ेश्वर में कांग्रेसियों ने भाजपा के कार्यकाल को आड़े हाथ लिया। कांग्रेसियों का कहना है कि सीएम शिवराज व स्थानीय नेता विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते हैं। कुकड़ेश्वर में कई बार कालिया खो डेम का उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन धरातल पर आज तक डेम का काम तक शुरू नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र के किसानों को 270 रूपये का यूरिया 400 रूपये में मिलता है। सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य अधूरे पड़े हैं। वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हैं। विधवा पेंशन के लिए महिलाएं दर-दर भटक रही है। नरेंद्र नाहटा कांग्रेस के कार्यकाल में पूरी पेयजल योजना व हैंडपंप से आज भी कुकड़ेश्वर के लोग पानी पी रहे हैं। भाजपा ने यहां सिर्फ कागजों में विकास किया है। पूर्व सीएम पटवा जी ने यहां 48 कमरों का विशाल हॉस्पिटल बनाया था। लेकिन 18 साल से अस्पताल में डॉक्टरों का अभाव है। सब्जी मंडी विरान पड़ी है, सब्जी व्यापारी बाहर बैठकर व्यापार कर रहे हैं।

कांग्रेस ने 70 साल में देश को लूटा-
भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटने का काम किया। पेयजल सिंचाई योजना का काम प्रगति पर है।  कमल नाथ ने सरकार में आते ही सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। किसानों को कर्जा माफ करने का आश्वासन देकर डिफॉल्टर बना दिया। भाजपा की सरकार ने कुकड़ेश्वर का विकास किया है। पूर्व सीएम पटवा जी के नेतृत्व में नगर को कई सौगातें मिली है। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। विधायक मारू ने भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली मिलती है। कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली कब आती थी ये किसी से भी पूछ लो। भाजपा के कार्यकाल में नगर ने लगातार प्रगति की है। जनता भी क्षेत्र में भाजपा के कार्यकाल से संतुष्ट है। भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है और किसानों को समय-समय पर खराब हुई फसलों का मुआवजा भी दिया गया है। अभी भी फसलों में जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई की जाएगी। 

मतदाताओं के बोल- 
विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के गृह गांव व विधानसभा क्षेत्र मनासा के कुकड़ेश्वर पहुंची। यहां बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकाल पर मतदाताओं ने अपनी बात रखी। मतदाताओं ने कहा कि आज कुकड़ेश्वर गांव से नगर बन गया है। अब नगर में महाविद्यालय व कृषि उपज उप मंडी की जरूरत है। पूर्व सीएम पटवा ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया था, लेकिन भाजपा की सरकार आज तक उसका विकास नहीं कर पाई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों व उनके नेताओं ने क्षेत्र में काम किया है। लेकिन सभी विकास नियमित है। कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE