BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 8:05 pm
BIG NEWS : मतदाताओं को बताएं हमने वादे नहीं विकास किया है- कराड़ा, विधायक ने ली बीएलए की बैठक, कांग्रेस सरकार बनाने का दिलाया संकल्प, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कमलनाथ की 15 माह की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया और जहां पानी की जरूरत थी वहां पानी पहुंचाया है। जबकि भाजपा की सरकार ने केवल झूठे वादे और षड्यंत्र रचा है। इस बार हमें भाजपा के झूठे वायदों और भ्रष्टाचार से जनता को बचाना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है।
यह बात विधायक व पूर्व जल संसाधन मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने बुधवार को सारंगपुर स्थित फैक्ट्री में आयोजित बीएलए की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीएलए से कहा कि आप लोग मतदाताओं की सूची अपडेट करें और कितने नाम घटाए गए हैं और क्यों घटाए गए हैं। इसकी जानकारी जुटाएं। इसके अलावा कितने नए नाम कहां से जुड़े हैं और कितने नाम छूट रहे हैं। इस सूची को अपडेट करें ताकि हमें वास्तविक मतदाताओं की जानकारी मिल सके। केवल यहीं पर हमारी जिम्मेदारी खत्म नही हो जाती। बीएलओ से भी हमें संपर्क साधकर यह तय करना है कि उन्होंने नाम अपडेट किए हैं कि नहीं। इसके अलावा हमें नए जुड़े नामों के अलावा सभी मतदाताओं से संपर्क भी करना है और उन्हें बताना है कि हमने 15 माह की सरकार में जो विकास का सिलसिला शुरू किया था वह आगे बढ़ाना है और हर वर्ग का विकास करना है ताकि गरीब की थाली कभी खाली न रहे। 
विधायक कराड़ा ने कहा कि आज भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हें और ये लोग अब तानाशाही पर उतर चुके हैं। इन लोगों से जनता को हमारी कर्मठता और कांग्रेस को जीताने का संकल्प ही निजात दिला सकता है। इसलिए सभी बीएलए अपने काम को ईमानदारी से अंजाम दें और लक्ष्य पूर्ति के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, अजबसिंह पंवार, बद्रीलाल भालोट, बालकृष्ण आर्य, शरद शिवहरे, मोतीसिंह कराड़ा सहित सभी 302 पोलिंग बूथों के बीएलए उपस्थित थे।
कांग्रेस की जीत का सभी ने लिया संकल्प-
विधायक कराड़ा के उद्बोधन के दौरान सभी बीएलए सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। कराड़ा ने बताया कि हमें घर-घर जाकर संपर्क करना है और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से व नीयत से अवगत कराना है और अब बहुत हुआ भ्रष्टाचार का सिलसिला। हमें ईमानदार और स्वच्छ छवि की सरकार बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE