BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 3:17 pm
BIG NEWS : विधानसभा क्षेत्र मनासा पहुंची वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा, जब आमने-सामने हुए कांग्रेस-भाजपा के नेता तो कैमरे के सामने आया ये सच, खोली विधायक मारू के विकास की पोल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में बुधवार को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मनासा विधानसभा के रामपुरा व मनासा क्षेत्र में पहुंची। नगर के स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं का मूड भी जाना। 
-
अल्प वर्षा से फसलें बर्बाद, भाजपा को चिंता नहीं- 
कांग्रेस पदाधिकारियों ने वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा में भाजपा के कार्यकाल को निशाने पर लिया और कई आरोप लगाए। कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कागजों में विकास करती है। चुनाव आते ही सीएम शिवराज ने घोषणाओं की बाढ़ ला दी है। एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें किसी की चिंता नहीं थी। वर्तमान में नीमच जिले में अल्प वर्षा की वजह से फसलें खराब हुई है। सीएम ने अभी तक किसानों को मुआवजा देने की बात नहीं कहीं है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रूपये दिए कोई काम नहीं हो रहा है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। कृषि मंडी में किसानों की उपज बारिश में भीग रही है। कई गांवों के लोग आज भी सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस है। कांग्रेस के शासन काल में नरेंद्र नाहटा व मीनाक्षी नटराजन ने पेयजल के लिए चंबलेश्वर व पडियार योजना लागू की। समूचे नगर में पाइप लाइन बिछाई। मनासा की जनता आज भी कांग्रेस की योजनाओं का लाभ ले रही है। रामपुरा क्षेत्र में भी लोग विकास का इंतजार कर रहे हैं। सड़कों की स्थितियां ठीक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं कमतर है। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। कांग्रेस के मॉडल स्कूलों को आज भाजपा ने सीएम राईज बना दिया है। सरकारी स्कूलों की स्थिति दयनीय है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है।  कांग्रेस की सरकार बनते ही मनासा विधानसभा क्षेत्र से भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। भयमुक्त वातावरण निर्मित करेंगे। 
--
भाजपाइयों ने किया पलटवार-
भाजपा के शासन काल में चहुंओर विकास हुआ है। अस्पताल व सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधरी है। 18 साल पहले जब नीमच जिले के नयागांव जैसे ही लोग बस के माध्यम से प्रवेश करते थे और खराब सड़क व अंधेर का अहसास करते थे तो समझ जाते थे कि हम मप्र में आ गए हैं। लेकिन आज ऐसा नहीं है। भाजपा की शिवराज सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। पहले इंदौर जाने में 12 घंटे का समय लगता था। आज चंद घंटों में ही हम इंदौर पहुंच जाते हैं। मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास हुआ है। वर्तमान में भी कई विकास कार्य जारी है। कांग्रेस के शासन में अस्पतालों में कंपाउंडर इलाज करते थे, लेकिन आज विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है, इसलिए इन्हें सभी दूर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है। कांग्रेस के शासन में आम जनता को 15-15 दिनों में पानी मिलता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण करवाया है। स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया है। गांवों में 24 घंटे बिजली मिलती है। शासन की जनकल्णकारी योजना का भी सभी पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है। 
--
मतदाताओं के बोल- 
मनासा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही सरकारों ने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। क्षेत्र का शिक्षित युवा आज भी बेरोजगार है। क्षेत्र में उद्योग विकसित होने चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। रही बात विकास की तो आज भी हमारा क्षेत्र विकास को तरस रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बाजारों में अतिक्रमण की समस्या है। शासकीय काम के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं। चीता प्रोजेक्ट के नाम पर भाजपा ने किसानों की जमीन को हड़प लिया है। उनके सामने पशुओं को चराने की समस्या उत्पन्न हो गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE