BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 7:47 pm
BIG NEWS: विधानसभा चुनाव और नीमच विधानसभा की दौड़ में शामिल सत्तू गोयल के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन, सत्तू को भोपाल से किसने कहा- अच्छी जन सेवा कर रहे हो, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव सर पर है और ऐसे में अगर किसी जन नेता का जन्मदिन इस अवसर पर आ जाये तो उनके समर्थकों के लिये सोने पर सुहागा जैसा योग बन जाता है। ऐसे में अगर बात करें तो विधानसभा की रेस में शामिल युवा नेता सत्यनारायण गोयल का भी आज जन्मदिन उनके समर्थकों ने भव्य रूप से मनाया और एक बड़ा कर्यक्रम सीएसवी अग्रोह भवन में आयोजित किया। इसमें शहर के गणमान्य नागरिक सहित बीजेपी-कांग्रेस के नेता सत्तू गोयल को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इससे पहले सत्यनाराण गोयल ने मूक बधीर बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया और फिर उनके जन्मदिन पर एक बड़ा जमावड़ा सीएसवी अग्रोह भवन में लगा।

वहीं आपको बता दें कि सत्यनारायण गोयल युवा और उर्जावान नेता है, उनकी एक फौज उनके लिये स्पेशल काम करती है। अभी उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा और केन्द्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान किया था। इसके बाद से ही ये माना जा रहा है कि सत्तू भैय्या भी विधानसभा की दौड़ में है और आज जो मंडप सीएसवी अग्रोहा भवन में लगा उससे भी यह लगता है कि उनके समर्थकों का ये शक्ति प्रदर्शन था और उनके समर्थक जन नेता के रूप में अपने नेता की शक्ति का एक मैसेज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना चाहते हैं और कई हद तक उनका ये प्रयास सफल भी होता दिखाई दे रहा है। 

साथ ही सूत्रों ने तो यह तक भी कहा कि सत्तू गोयल को संगठन के बड़े नेताओं में से एक मैसेज भी जन्मदिन पर मिला है। साथ ही उन्हें यह तक कहा गया है कि आप अच्छी जन सेवा पार्टी के माध्यम से कर रहे हो, आप अपना दाहित्व ऐसे ही निभाते रहे और पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE