BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 11:33 am
NEWS : 17000 निशुल्क हेल्मेट वितरण से चित्तौडगढ में रचेगा इतिहास, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद जोशी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर है आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ । चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी की प्रेरणा से रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में रिकार्ड बनाते हुए निशुल्क विशाल हेल्मेट वितरण किया जाएगा।
चित्तौडगढ सेवा संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ने बताया कि संस्थान संरक्षक सांसद सी पी जोशी की प्रेरणा से पहले 16000 निशुल्क हेल्मेट वितरण था अब यह 17000 हेल्मेट का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी की गरिमामय उपस्थित में यह आयोजन किया जा रहा है इसमें केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी भी वर्चुअल माध्यम से सबको संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल पर प्रवेश दोपहर 3 बजे शहीद मेजर नटवर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से होगा। वहां हेलमेट लिए रजिस्ट्रेशन की पुष्टि के बाद ही बाईक धारी को यह हेलमेट दिया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन की पूर्ण कार्यवाही कोई भी निशुल्क हेलमेट का पात्र नही होगा। हेलमेट वितरण के पश्चात सभी हेलमेट धारी बाइकर्स इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रवेश करेगे। यहां विश्वकर्मा भगवान की आरती, भारत माता की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी इस आयोजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी हेलमेट धारी बाइकर्स एक ही मार्ग से बाहर निकल कर कलेक्ट्रेट होते हुए जा सकेंगें। आयोजन को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 17000 हेल्मेट वितरण के लिए 64 टीमों का गठन किया गया। 64 प्रवेश द्वार से बाइकर्स हेल्मेट लेकर स्टेडियम में आयेगें। पांच-पांच लोगो की 64 टीमें व्यवस्था संभालेगी। शनिवार को देर तक आयोजन स्थल पर तैयारी चलती रही। कार्यक्रम में चित्तौडगढ जिले के जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE