BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 2:54 pm
BIG NEWS : जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस कार्यालय में अहम बैठक, 19 को जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिले में करेगी प्रवेश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। कांग्रेस की जन आक्रोश रथ यात्रा 19 सितंबर शाम 5 बजे नीमच जिले के चल्दू गांव में प्रवेश करेगी। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के दिग्गज नेता,विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी करेंगे। जन आक्रोश यात्रा की तैयारी के लिए नीमच के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आज जिले के कांग्रेसियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक रखकर विचार विमर्श किया। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में निकाली जा रही जनआक्रोश रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। अनिल चौरसिया ने कहा कि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री की थोथी घोषणाओं का जवाब दिया जाएगा। जन विरोधी और किसान विरोधी सरकार ने मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का तांडव मचा रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11 वचनों को यात्रा के माध्यम से घर घर पहुंचना हमारा उद्देश्य है। वरिष्ठ नेताओं ने अपील की हैं कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है।बैठक में सभी नेताओं ने यात्रा को सफल बनाने और इसकी व्यापक तैयारी के बारे में अपने विचार रखें। नेताओं ने आवाहन किया कि बड़ी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहन के साथ कार्यकर्ता सम्मिलित हो। अधिक से अधिक होर्डिंग बैनर लगे। 
बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा,पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर,समंदर पटेल, राजकुमार अहीर इंद्रमल पामेचा, ओम शर्मा, सत्यनारायण पाटीदार, तरुण बाहेती, हरीश दुआ, बृजेश मित्तल, मधु बंसल, बृजेश सक्सेना, आशा सांभर, योगेश प्रजापत, रमेश कदम, मोनू लोक्स, बबली तंवर, कमल मित्तल, बाबू सलीम, मनोहर अंब, भगत वर्मा और बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE