BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 11:03 am
REPORT : भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज पहुंचेगी इन क्षेत्रों में, प्रदेश के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनत पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। आज 18 सितंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बृजपुर, पहाड़ीखेरा, धर्मपुर, छठवां मील, अजयगढ़, बीरा, हिनौता, चंदला, मुडेरी, मढ़ा होते हुए लवकुशनगर पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल रहेंगे। 

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 18 सितंबर को नरसिंहपुर जिले के कामती से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा मिढ़वानी, देवरी, बनवारी, साईखेडा, झिकोली, तेंदूखेड़ा, देवरी, सुरखी, नरयावली होते हुए सागर पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, वरिष्ठ नेता प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शामिल रहेंगे। 

इंदौर संभाग की यात्रा 18 सितंबर की सुबह धार से प्रारंभ होकर देपालपुर, महु होते हुए राउ पहुंचेगी। यात्रा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल रहेंगे। 

 मालवा क्षेत्र की यात्रा 18 सितंबर को नर्मदापुरम जिले सिवनी मालवा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा लोखरतलाई, ढेकना, गवासेन, चीरापाटला, चिचौली, टाईली जोड, खेड़ी सांवलीगढ़, भडुसजोड होते हुए बैतूल पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल शामिल रहेंगे। 

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 18 सितंबर को विदिशा के सिरोंज से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा शमशाबाद, नटेरन, करवाई, मंडी बामोरा होते मंडी बामोरा पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री रामखिलावन पटेल शामिल रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE